AZAD INTER COLLEGE BAHRAICH विद्यालय का संक्षिप्त परिचय आजाद इंटर कॉलेज बहराइच की स्थापना मौलाना आजाद के नाम पर जुलाई 1948 में मौलाना महफूजुर्रहमान भूतपूर्व पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी (शिक्षा विभाग) के प्रयास से हुई । विद्यालय के संचालन का कार्यभार नवंबर 1951 में दरगाह सय्यद सलार ट्रस्ट की समिति ने अपने हाथों में ले लिया, और विद्यालय का नाम आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रखा गया। सर्वप्रथम विद्यालय को जूनियर हाई स्कूल की मान्यता वर्ष 1948 में प्राप्त हुई। तदोपरांत जुलाई 1949 में हाई स्कूल साहित्यिक वर्ग, वर्ष 1964 में हाई स्कूल वैज्ञानिक वर्ग विषयों में तथा वर्ष 1968 में इंटर साहित्यिक वर्ग की मान्यता प्राप्त हुई। विद्यालय की प्रबंध समिति का गठन का संपूर्ण उत्तरदायित्व दरगाह कमेटी के अध्यक्ष का है । विद्यालय को वर्ष 2016 में इण्टरमीडिट वैज्ञानिक वर्ग एवं वाणिज्य वर्ग की अतिरिक्त मान्यता प्राप्त हुई है। विद्...